फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललित कला संस्था में छात्राएं हुई पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मलिकटोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास में सोमवार को छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी को भेजे जाने वाले तिरंगा बने पोस्ट कार्ड बनाने की प्रतियोगिता में काफी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें से 33 छात्राओं को सोमवार को समाजसेवी नीलम सराफ ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद ही एक ऐसी संस्था है जिसने आजादी के अमृत महोत्सव में सैकड़ो की संख्या में पोस्टकार्ड पर तिरंगा बना कर पीएम नरेंद्र मोदी को भेजा। कहा कि आज नारी शक्ति पूरे विश्व में आगे बढ़ रहीं हैं। हम सभी का सौभाग्य है कि आज देश की राष्ट्रपति महिला हैं। इस दौरान मुख्य रूप से नाजरा, रूकैया, ज्योति, तृप्ति, पूजा कश्यप, शबनम, नेहा, आलिया, मंजूला, नाजिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें