जिले में चल रहे बेटी बचाओ-बेटी पढाओ कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के तालीमुद्दीन निस्वां (पीजी) कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ प्रशांत नागर ने कहा कि महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित यह योजना बहुत ही सराहनीय है। कहा कि मै हरियाणा का रहने वाल हूं और अच्छे से पता है कि वहा पर लड़कों के मुकाबले लडकियों की संख्या कम थी। प्रधानमंत्री ने वही पर रैली के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू करने की घोषणा की थी। नतीजा यह रहा कि अब धीरे-धीेरे बालिकाओं का अनुपात ठीक हो गया है। महिलाएं जागरूक हो रही हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर ने कहा कि यह योजना 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत से शुरू हुई थी। इससे महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इस दौरान बालिकाओं के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता तथा मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकस सिंह, विनीता पांडेय, कंचन तिवारी, अनीता सिंह यादव, प्रबंधक आनवारूल हक नेशनल, प्राचार्या डॉ.रफत परवीन आदि शामिल रहे।