फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं ने पथ संचलन में दर्शाया राष्ट्रप्रेम

विज्ञापन
राष्ट्र सेविका समिति गोरक्ष प्रांत के प्रारंभिक वर्ग के पथसंचलन के दौरान नगर में निकली झांकी मे? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्र सेविका समिति की पदाधिकारियों ने सोमवार को पथ संचलन किया। जुलूस जिस मार्ग से निकला वहां उनका स्वागत किया गया। गोरक्ष प्रांत के बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर का प्रशिक्षण दिवस 14 जून तक चलेगा। इसी के तहत पथ संचलन किया गया था। राष्ट्र सेविका समिति की पूर्वी उत्तर प्रदेश की क्षेत्र प्रचारक शशि बघेल के नेतृत्व में 12 वर्ष से अधिक आयु की बहनों ने पथ संचलन में हिस्सा लिया। बलिया आजमगढ़ गोरखपुर की 200 बहनें पहुंची। पथ संचलन सोमवार की शाम रामस्वरूप भारती विद्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ बुनाई विद्यालय आईटीआई में पहुंचा। इस दौरान भारत माता, भगवा ध्वज, झांसी की रानी के झांकी के साथ बहनें बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाते ुए उत्साह पूर्वक स्वाभिमान के साथ निकली। अंत में वंदे मातरम, भारत माता की आरती के साथ ही कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस मौके पर पूर्वी उत्तर प्रदेश की क्षेत्र प्रचारक शशि बघेल ने कहा कि पथ संचलन का उद्देश्य महिलाओं को तेजस्वी राष्ट्र की निर्मात्री के रूप में शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक व आत्मिक रूप से मजबूत बनाना है। इस अवसर पर प्रतिष्ठा वर्मा ,प्रांत संपर्क प्रमुख अंजू चौहान, उमा सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें