फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मोबाइल टाॅवर के जनरेटर में फंसा युवती का बाल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबारी में शुक्रवार की शाम मोबाइल टाॅवर के जनरेटर में बाल फंसने से युवती बुरी तरह जख्मी हो गई। उसका पूरा बाल उखड़ गया। परिजनों ने उसे मधुबन स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

दुबारी स्थित जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के सामने दो कंपनियों का मोबाइल टाॅवर है। जिसे चलाने के लिए दुबारी निवासी नीरज कांदू की ऑपरेटर के तौर पर तैनाती है। शुक्रवार को नीरज किसी काम से बाहर चला गया था। अनुपस्थिति में अपनी बहन तन्नु कांदू (22) को जनरेटर की देखरेख के लिए लगा दिया। शाम को जनरेटर की स्पीड तेज करने के लिए उसने हैंडल खींचा इतने में उसका बाल फंस गया। जिसके चलते जनरेटर का बेल्ट टूट गया और धुआं निकलने लगा। जनरेटर की तेज आवाज और धुआं देखकर पड़ोस के लोग अंदर गए और किसी तरह उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले जा जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें