फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर धमकी प्रेमिका, शादी कर घर में रहने पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। गाजीपुर जिले की एक किशोरी सोमवार को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपने प्रेमी के घर आ धमकी। वह प्रेमी से शादी करने और उसके घर में रहने की जिद पर अड़ गई। फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्रेमी ने शादी का वादा किया था लेकिन बाद में वह वादे से मुकर कर हैदराबाद से घर भाग आया। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने किशोरी के घर वालों को सूचना दी। जिस पर मंगलवार को आकर उसे साथ ले गए। थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक अपने परिजनों के साथ हैदराबाद में रहता था। वहीं पर गाजीपुर जनपद की किशोरी से फेसबुक से दोस्ती हुई तो दोनों आपस में चैटिंग करने लगे। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। आपस में मोबाइल पर बातें होने लगीं। यह सिलसिला लगभग एक वर्ष तक चलता रहा। इस बीच युवक अपने गांव आकर रहने लगा। इसकी जानकारी प्रेमिका को होने पर विवाह की बातें करने लगी। युवक ने जब विवाह से इंकार किया तो प्रेमिका सोमवार की शाम को उसके घर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें