फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तीन दिन की गायब युवती, सूखे कुएं में घायल मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम समउद्दीनपुर के शेखपूरा मुहल्ला निवासी एक युवती सोमवार की देर शाम घायल अवस्था में एक सूखे कुएं से मिली। युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। प्रतिमा 20 पुत्री रामपत राम बीते शनिवार की देर शाम अचानक घर से गायब हो गई थी l जिसकी परिजनों ने काफी खोज-बीन करने के बाद रविवार को युवती के पिता ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार की देर शाम सिवान में स्थित सूखे कुएं में उसके होने की सूचना पर परिजनों ने उसे बाहर निकाला। लोगों ने आशंका जताई कि युवती कुएं में गिरने से घायल हो गई है l चिरैयाकोट एसओ योगेश यादव का कहना है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें