अश्लील हरकत का विरोध करने पर युवक ने युवती को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवती की बहन की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना मधुबन थाना के भैरोपुर की है। मधुबन थाना के नगर कस्बा निवासी युवती द्वारा दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे उसकी बहन कॉलेज जाने के लिए घर से निकली।
लेकिन जैसे ही कस्बा के भैरोपुर के पास पहुंची वहां मौजूद मधुबन थाना के जजौली निवासी चंदन अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर चंदन ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।