घोसी। कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय पुलिस चौकी के एक गांव की किशोरी शादी के दो हफ्ते पहले ही प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर घोसी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न धाराओं में प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
नदवासराय पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली किशोरी की 18 अप्रैल 2024 को शादी तय थी। किशोरी तीन अप्रैल की सुबह आठ बजे घर से घोसी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर कंधेली गांव निवासी धर्मेंद्र चौहान के साथ फरार हो गई। इस संबंध में किशोरी के पिता ने धर्मेंद्र चौहान के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और भगा दिया। घोसी कोतवाली पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर धर्मेंद्र चौहान के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद