फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोसी उप चुनाव: 455 बूथों पर मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा। इसके लिए 239 मतदान केंद्रों पर 455 बूथ बनाए गए हैं। सोमवार को पोटिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। पांच सितंबर को मतदान होना है। 239 मतदान केंद्रों के 455 बूथों पर मतदान कराने के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं, जो बूथों पर पहुंच गईं। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इसके लिए पूरे निर्वाचन क्षेत्र को 2 जोन और 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। साथ ही दो जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उप चुनाव में 4,30,976 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 231837 पुरुष, 199130 महिलाएं और 9 ट्रांसजेंडर वोट डालेंगे। चुनाव आयोग की व्यवस्था के तहत उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर मतदान स्थल तक जाने में असमर्थ 24 दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर पोलिंग पार्टियां उनका मतदान करा चुकी हैं। मतदान कराने के लिए 591 कंट्रोल यूनिट, 591 बैलेट यूनिट और 630 वीवी पैट की व्यवस्था की गई है। इनमें से 455 ईवीएम और वीवी पैट बूथों के लिए हैं। प्रत्येक जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास दो-दो ईवीएम एवं वीवी पैट का सेट रहेगा, जबकि शेष रिजर्व में रहेंगी। मतदान में 2002 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार कार्मिक शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें