फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा के बढ़ने के साथ ही कटान से बढ़ा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर। मधुबन तहसील क्षेत्र के रसूलपुर आश्रम एवं रसूलपुर मोर्चा गांव मे विगत तीन वर्षों से घाघरा नदी के कटान के कारण घाघरा आबादी तथा ऐतिहासिक स्थल काफी निकट पहुंच चुकी हैं। कटान के कारण स्थानीय निवासियों में बेचैनी का माहौल है। तटवर्ती लोगों का कहना है सासन प्रशासन द्वारा बाढ़ आने के पहले कटान रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया गया तो आने वाले समय मे रसूलपुर आश्रम तथा रसूलपुर मोर्चा के तटवर्ती गांव एवं ऐतिहासिक धरोहरें घाघरा में विलीन हो जाएंगी। घाघरा के तटवर्ती क्षेत्र के लोगों ने रसूलपुर में कटान रोको संघर्ष समिति के तत्वाधान में पूर्व विधानसभा सचिव मधुबन बृजेश राय के अध्यक्षता मे रविवार को बैठक आहुत की गई। प्रशासन से कटान रोकने हेतु पन्द्रह दिन के भीतर कटान स्थल पर आवश्यक कार्यवही करने की मांग की गई। कार्यवाही न होने पर वृहद जन आंदोलन की चेतावनी दी गई। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर आश्रम एवं रसूलपुर मोर्चा पर एक सप्ताह पूर्व घाघरा नदी मे पानी बढने के साथ ही कटान शुरू हो गया था। कटान के कारण ऐतिहासिक स्थल एवं आबादी के तरफ नदी के तटवर्ती क्षेत्र के लोगों मे काफी दहशत व्याप्त है। पिछले वर्ष रसूलपुर आश्रम, रसूलपुर मोर्चा तथा सूरजपुर तक सिंचाई विभाग द्वारा कटान रोकने हेतु बनाई गई लाखो की परियोजना को मंजूरी न मिलने से जहाँ किसान पूरी तरह से सदमे में हैं, वहीं किसानों तथा तटवर्ती क्षेत्र के लोगों नेजनप्रतिनिधियों द्वारा समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई न होने पर रोष प्रकट किया। कटान के कारण प्रति वर्ष किसान भूमिहीन होते जा रहे हैं, जबकि तटवर्ती लोगों को अपने आशियाना की चिंता पल पल सता रही है। वहीं क्षेत्र के लोगों को ऐतिहासिक धरोहरों के नदी मे समाहित होने का भय दिख रहा है। सूरजपुर कटान परियोजना के मंजूर न होने से कटान स्धल पर बचाव हेतु कार्य न होने के चलते से वर्तमान समय मे नदी के पानी का जैसे ही दबाव बढ़ा कटान रुक रूककर शुरू हो गई। रसूलपुर मोर्चा निवासी किसान पृथ्वी यादव, रामध्यान, मंगलधारी, मुसाफिर यादव, रामनगीना यादव, श्यामदेव, रमाकांत, कोमल सहित सैकड़ों लोगों ने रविवार को बैठक कर कटान पर चिंता व्यक्त किया। मधुबन विधान सभा के सपा के पूर्व सपा सचिव बृजेश राय ने जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से मिलकर समस्या के समाधन के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें