फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर तिराहा बनेगा मॉडल तिराहा

विज्ञापन
Ghazipur Tiraha will become Model Tiraha
विज्ञापन
मऊ। नगर के विभिन्न तिराहे-चौराहों को सुंदर बनाए जाने के लिए कवायद तेज हो गई है। नगर के गाजीपुर तिराहे को माडल तिराहे को माडल तिराहे के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसके बीच में आने वाले अवरोध हटाए जाएंगे। साथ ही नगर के ढेकुलियाघाट तिराहे के भी विकास किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव शासन की तरफ से स्वीकृत हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि ढेकुलियाघाट के विकास के लिए शासन की तरफ दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए 10 लाख रूपये निर्गत किये गए हैं। ढेकुलियाघाट तिराहे को अपना मऊ तिराहे के रूप में स्थापित किया जा रहा है। यहां आई लव मऊ का सेल्फी प्वाइंट भी बनाये जाने की कार्य योजना तैयार है। यहां एक सुंदर कैंटीन के साथ लोगों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ पेड़ लगाए जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि गाजीपुर तिराहे को माडल तिराहा बनाए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यहां 100 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया जाएगा। यहां रात्रि में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था होगी। इसलिए तिराहे से ट्रांसफार्मर, पुलिस बूथ को हटाया जाएगा। बताया कि यह कार्य दो दिनों के भीतर प्रारंभ हो जाएगा। गाजीपुर तिराहे का विकास नगर पालिका और जन सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें