फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधीक्षक के कमरे में लगवाएं कंट्रोल सिस्टम

विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम और एसपी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही कुछ कैदियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। जेल की मानीटरिंग के लिए लगने वाले सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम जेल अधीक्षक के कमरे में लगवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने रसोईघर में बन रहे भोजन के बारे में जानकारी ली। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं कैदियों को मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। परिसर स्थित अस्पताल के डॉक्टर से भर्ती मरीजों की संख्या एवं उनके स्वास्थ्य और कैदियों के टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। जेल की बाहरी दीवारों के निकट स्थित कुछ पेड़ों को देखते हुए उसे तत्काल कटवाने का निर्देश दिया। जेल में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए जेल अधीक्षक के कमरे में लगे एलईडी एवं अन्य कमरे में कंट्रोल रूम होने की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कंट्रोल सिस्टम को जेल अधीक्षक के कमरे में लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें