घोसी। कंपोजिट विद्यालय मानिकपुर असना और धारौली में बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनचौपाल आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों को वैन पर लगी एलईटी टीवी के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुनाया गया। साथ ही योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुनील गुप्ता और घोसी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सुनील गुप्त ने कहा कि हर घर शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं से लोगों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो कर महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं। पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि पहले की सरकारों में जनता सरकार के पास जाती थी। आज प्रधानमंत्री की देन है की सरकार आप के गांव में आकर पात्रों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। उनके नेतृत्व में भारत आज विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ रहा है। इस अवसर पर अधिवक्ता अशोक राजभर, फिरोज तलवार, शेख हिसामुद्दीन, हरिप्रकाश गौतम, अधिकारी विवेकानंद यादव, हिमांशु श्रीवास्तव, सुदर्शन, ग्राम प्रधान सुभागी देवी, ग्राम प्रधान बालचंद्र राम, डा. रामविलास भारती आदि लोग मौजूद थे।