फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ओपीडी हुई शुरू, सामान्य मरीजों को मिली राहत

विज्ञापन
सीएचसी फतेहपुर मंडाव पर मरीजों को चेकअप करते चिकित्सक। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना के चलते बंद सरकारी अस्पतालों में सामान्य ओपीडी बृहस्पितवार से शुरू कर दी गई। इससे मरीजों को राहत मिली है। हालांकि कुछ अस्पतालों में अभी भी इमरजेंसी ओपीडी चल रही। इसके पीछे केंद्र प्रभारी स्थानीय स्तर पर कोई लिखित आदेश न मिलने की बात कह रहे हैं। प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बंद सामान्य ओपीडी को 17 जून से शुरू करने संबंधित पत्र मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजा था। पत्र जारी होने के बाद बुुधवार को अस्पतालों को सैनिटाइज कराने के बाद सामान्य ओपीडी शुरू कर दी गई। कोपागंज : सीएचसी पर सामान्य ओपीडी चालू होने पर 50 से ज्यादा मरीज उपचार कराने पहुंचे। रानीपुर : सीएचसी पर ओपीडी शुरू होने 30 से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंचे। दोहरीघाट : सीएचसी पर बारिश के बावजूद 20 मरीज पहुंचे। फतेहपुर : दूसरे दिन 40 से मरीज इलाज कराने पहुंचे। वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर 30 से ज्यादा मरीजों ने इलाज कराया। अमिला-घोसी : बड़राव घोसी सीएचसी पर केवल इमरजेंसी ओपीडी चली।केंद्र प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ओपीडी शुरू कराने के लिए सीएमओ द्वारा कोई पत्र नहीं मिला। उधर, सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शासन से मिले निर्देेशानुसार सभी सीएचसी पर सामान्य ओपीडी शुरू कर दी गई है। अगर किसी जगह ओपीडी नहीं शुरू हुई है तो उसे भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें