मऊ।महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे अशोक कुमार मिश्र ने शुक्रवार को वाराणसी-शाहगंज-आजमगढ़ रेल खंड सहित मऊ जंक्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान परिचालन व्यवस्थाओं सहित यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही कमी मिलने पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। महाप्रबंधक ने मऊ स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन भवन, यात्री प्रतीक्षालयों, प्लेटफॉर्म, बुकिंग काउंटर, पैदल उपरिगामी पुल, स्वचालित सीढियों,वेंडिंग स्टालों एवं कार्यलयों का निरीक्षण किया। एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के अंतर्गत सामान्य यात्री हाल में लगाये गए वस्त्र (साड़ी) स्टॉल का निरीक्षण किया और संबंधित को निर्देश दिया। महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने अपने निरीक्षण यान से रियर विंडो ट्रेलिंग के दौरान रेलवे ट्रैक की डीप स्क्रीनिंग एवं ओवर हेड ट्रैक्शन का हाल जाना। इस खंड के स्थाई एवं अस्थाई सतर्कता आदेशों का संज्ञान लिया। उन्होंने रेल खंड के सभी स्टेशनों पर दोहरीकरण से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए स्टेशनों पर समुचित संसाधनों यथा पैदल उपरिगामी पुल, 24 कोचों के अनुरूप हाई लेवल प्लेटफॉर्म, स्टेशन पर विद्युत प्रकाश, हाईमास्ट लाइट के प्रावधान, पीने के पानी के लिए वाटर बूथ ,शौचालय,दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप बनाने, मानक के अनुसार स्टेशनों पर यात्री सुविधा के विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं पूर्णता की समीक्षा। समीक्षा मेें कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय सत्यम सिंह,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर सत्यप्रकाश श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ. अभिषेक, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री रजत प्रिय , मंडल विद्युत इंजीनियर कर्षण विनीत श्रीवास्तव,मंडल इंजीनियर सामान्य सीपीकुजूर आदि शामिल रहे।