पहसा बाजार में कपड़े के दुकान में लगी आग के बाद जला कपड़ा।संवाद
- फोटो : MAU
हलधरपुर। थाना क्षेत्र पहसा बाजार में गारमेंट स्टोर्स में सोमवार की देर शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। आगलगी में दुकान में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गए। फायरब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना क्षेत्र के भुवालपुर ग्राम निवासी सतीश श्रीवास्तव की पहसा बाजार में आकृति गारमेंट्स क्लाथ स्टोर्स के नाम से कपड़े की दुकान है। सोमवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात दस बजे स्थानीय लोगों ने उन्हें दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। वह दुकान पर पहुंचे तब तक आग भीषण तरीके से फैल चुकी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष अजय तिवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जबकि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकानदार ने बताया कि घटना में करीब 14 लाख रुपये का सामान जलकर राख हुआ है।