फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पड़े प्लाटों पर डंप किया जा रहा कचरा

विज्ञापन
नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में जमा गंदगी। संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर में कॉलोनियों और खाली पड़े प्लाटों में नगर पालिका कचरा डंप करा रही है। इससे उठ रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसा वार्डों में जगह-जगह कंटेनर रखने में लापरवाही बरतने से हो रहा है। लोगों ने पालिका से कचरा कहीं और डंप कराने की मांग की है। नगर का निजामुद्दीनपुरा नई बस्ती में खाली पड़े प्लाट और भीटी में खाली पड़ा प्लाट पर डंप कचरा इसका उदाहरण है। इसके अलावा सहादतपुरा, बलिया मोड़, मंशीपुरा सहित कई जगहों पर भी खुले में कचरा डंप पड़ा हुआ है। जबकि नगर में साफ सफाई व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों के साथ दो सफाई निरीक्षकों की तैनाती है, बावजूद डंप कचरा जिम्मेदारों की लापरवाही को दर्शा रहा। जिम्मेदारों द्वारा वार्डो में कंटेनर रखने में लापरवाही बरती जा रही है। हालात यह है कि कुछ जगहों को छोड़कर नगर पालिका का कंटेनर रखा नहीं मिलता है। ऐसे में लोग कचरा खुले में फेंकते है। आबादी के बीच डंप कचरा से शहर की हवा भी प्रदूषित हो ही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें