फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकुर सहित दस अपराधियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख़्तार अंसारी गिरोह के सहयोगी हत्यारा गैंग के सरगना अंकुर राय व नौ अन्य अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही पुलिस ने शक्रुवार को किया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की ओर से अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत कोपागंज के सहरोज निवासी हिस्ट्रीशीटर अंकुर राय, उसके सहयोगी हिस्ट्रीशीटर मनीष राय, हिस्ट्रीशीटर अखण्ड राय, दिव्यांशु राय, किफ़ायतुललाह और छह अन्य अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। वर्तमान में ये सभी अपराधी जेल में हैं। एसपी ने बताया कि छह मई 2020 को गांव सहरोज में ग्राम प्रधान पूनम राय व उनके देवर योगेश राय व उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया था। इस संबंध में योगेश राय की तहरीर पर कोपागंज थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। ये सभी 10 अपराधी इसी अपराध में विभिन्न तिथियो में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। इनमें पांच पर पुरुष्कार घोषित किया गया था। अंकुर राय , मनीष राय और किफ़ायतुल्लाह पर 25 -25 हजार ,दिव्यांशु राय और अखण्ड राय पर 15हजारईनाम घोषित था।एसपी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अंकुर राय व मनीष राय ने 2010 में विधायक कपिल देव यादव हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त रहा है। एसपी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अंकुर राय मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अंगद राय के भाई का दामाद है । अंकुर राय के मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अंगद राय व गोरा राय दोनों से पारिवारिक व आपराधिक सम्बंध हैं। अंगद राय वर्तमान में सजायाफ्ता अपराधी है और सोनभद्र जेल में निरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें