फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब कारोबारी गैंग के छह सदस्य पर गैंगस्टर की कार्यवाही, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में लिप्त अंतर जनपदीय शराब तस्कर गैंग के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि आजमगढ़, मऊ, वाराणसी जनपदों में अवैध शराब का कारोबार करने वाले तस्करों का एक सक्रिय गिरोह है। गैंग का सरगना मऊ के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के चांदमारी इमलिया निवासी धर्मेंद्र मौर्य है। इस गैंग के सदस्यों के रूप में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के हलीमाबाद गांव निवासी महेंद्र सोनकर, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव निवासी मुलायम यादव उर्फ सुरेंद्र यादव इसी थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव निवासी प्रकाश उर्फ शिवप्रकाश यादव, के अलावा जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करेला गांव निवासी गनीका यादव और वाराणसी जनपद के सारनाथ थाना क्षेत्र के लेढूपुर निवासी मुन्ना यादव गिरोह बंद बदमाश और शराब तस्कर हैं। कार्रवाई करते हुए गैंग के सदस्य महेंद्र सोनकर, मुन्ना यादव और गनिका यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सभी मिलकर अवैध शराब तस्करी का गिरोह संचालित करते हैं। बताया कि गैंग के सभी सदस्यों पर विभिन्न जनपदों के थानों पर अवैध शराब तस्करी और आबकारी एक्ट में कई मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि शराब तस्करों का रैकेट तोड़ने को लेकर इस गैंग के सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें