नगर के भुजौटी स्थित राहुल सांकृत्यांयन सृजन पीठ में गगन दमाम बाज्यो नाटक का मंचन करते कलकार।संव?
- फोटो : MAU
मऊ। शहीदे आजम भगत सिंह की शहादत दिवस पर भगत सिंह और उनके क्रांतिकारी साथियों के जीवन पर लेखक पीयूष मिश्रा के नाटक ‘गगन दमामा बाज्यो’ का मंचन राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ स्थित भगत सिंह मंच पर ब्लैक पर्ल आर्ट कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी के कलाकारों ने किया। जिसमें क्रांतिकारियों के संघर्षों का सजीव चित्रण किया गया। इस नाटक का निर्देशन श्री अमोल सागर नाथ ने किया। नाटक में जहां एक तरफ महात्मा गांधी के आजादी के तरीकों की बात की गई है। वहीं दूसरी ओर भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारी विचारधारा के लोगों के संघर्ष का भी व्याख्यान है। कहानी का हर पात्र अपने आप में एक अहम भूमिका में है। भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु बटुकेश्वर दत्त, शिव वर्मा आदि क्रांतिकारियों द्वारा आजादी से पूर्व और आजादी के पश्चात जो हुआ नाटक उसका सार है। नाटक में सम्मिलित लोकगीत जहां एक तरफ देशभक्ति से ओतप्रोत है वहीं कुछ दृश्य इतने मार्मिक थे कि वह आज लोगों को दूसरा भगत सिंह या यूं कहें कि एक सच्चा देशभक्त बनने का जज्बा जगाते हैं। कार्यक्रम के शुरूआत में नाटक के निर्देशक अमोल सागर नाथ और मुख्य अतिथि डॉ. एसएन खत्री, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन तैयब पालकी को बुके देकर सम्मानित किया गया। जयप्रकाश धूमकेतु ने आभार जताया। कार्यक्रम में जिलासूचना अधिकारी डॉ. धर्मपाल सिंह, राम अवतार सिंह, अजीम खां, अर्चना उपाध्याय, शिवचन राम,ओमप्रकाश सिंह, बसंत कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, मुन्ना यादव शामिल रहे।