मधुबन। थाना क्षेत्र के चचाईपार गांव के पास बुधवार की देर शाम लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन करने के दौरान डूबे युवक के शव का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को दोहरीघाट पर हुआ। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बताते चले कि फतेेहपुर ताल चंवर निवासी जितेेंद्र (19) पुत्र चंद्रभान की मौत बुधवार की शाम 6:30 बजे लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के बाद पुल से कूद कर नहाने के दौरान नाले में डूबने से हो गई थी। बृहस्पतिवार को उसका अंतिम संस्कार दोहरीघाट के मुक्तिधाम पर किया गया। घटना में मृत युवक अपने परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था। दस दिन पहले ही वह सूरत से दीपावली तथा छठ का त्यौहार मनाने के लिए अपने घर लौटा था। घटना के बाद मृतक के पिता चंद्रभान तथा दादी फूलमती का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद