फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मतपेटिकाओं में बंद 1198 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनगर निकाय चुनाव में मतदान के बाद मतपेटिकाओं में बंद 1198 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद की एक नगर पालिका के अध्यक्ष पद के आठ और 45 वार्डों के 268 प्रत्याशियों के वोटों की गिनती शहर के डीसीएसके पीजी कालेज परिसर में शनिवार को सुबह आठ बजे से शुरु होगी।
इस प्रकार नगरपालिका के अध्यक्ष और सदस्य पदों के 276 प्रत्याशियों की मतगणना बगल-बगल लगी टेबलों पर साथ-साथ होगी। जिले की दस नगर पंचायतों में कोपागंज, अदरी और कुर्थीजाफरपुर के अध्यक्ष और सदस्य पदों के वोटों की गणना सदर तहसील परिसर में होगी।
विज्ञापन

घोसी तहसील के अंतर्गत घोसी, अमिला और दोहरीघाट नगर पंचायतों के प्रत्याशियों के वोटों की गिनती सर्वोदय इंटर कालेज पर होगी। जबकि मुहम्मदाबाद गोहना, वलीदपुर और चिरैयाकोट नगर पंचायतों के वोटों की गिनती मुहम्मदाबाद गोहना के टाउन इंटर कालेज पर होगी।
मधुबन नगर पंचायत के प्रत्याशियों की गिनती मधुबन तहसील पर होगी। मतगणना स्थल पर परिणामों की घोषणा के बाद रिटर्निंग अफसर जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।
अपर जिला मजिस्ट्रेट वीपी सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन की मतगणना 13 मई को प्रात: आठ बजे से होगी। मतगणना के लिए निकायवार टेबल लगाई गई हैं। नगरपालिका के 342 बूथों के वोटों की गिनती के लिए 57 टेबल लगाई गई हैं। इसके लिए अध्यक्ष और सदस्य पदों के वोटों की गिनती के लिए एक साथ दो टेबलें लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर पांच-पांच मतगणना कर्मी होंगे।
-
नगरपंचायत वार टेबलों का विवरण:
मऊ। दस नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के 110 और सदस्य पद के 812 प्रत्याशियों के मतों की गणना सदर, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी और मधुबन तहसीलों पर होगी। मतगणना के लिए सबसे कम दोहरीघाट नगर पंचायत के लिए दो टेबलें लगाई गई हैं। एक से छह भाग की गिनती छह राउंड में जबकि सात से 11 भाग की गणना तीन राउंड में पूरी की जाएगी। नगर पंचायत अमिला के लिए चार टेबलें लगी हैं। यहां चार से छह राउंड में गिनती पूरी हो जाएगी।
घोसी नगर पंचायत के लिए सात टेबलों पर गिनती की जाएगी। वार्ड संख्या एक से छह तक की गिनती छह राउंड, वार्ड संख्या सात से दस तक पांच-पांच राउंड में वार्ड संख्या 11 से 13 तक छह राउंड, वार्ड संख्या 14 और 15 की गिनती पांच राउंड में तथा वार्ड 12 और 13 की गिनती चार राउंड में पूरी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें