फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता पिता को समझे दोस्त, हर बातें करें साझा: एसओ

विज्ञापन
मधुबन जूनियर हाईस्कूल में आयोजित पुलिस पाठशाला में टिप्स देते प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मधुबन। नगर पंचायत के नहर रोड स्थित जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को मधुबन निरीक्षक सौरभ राय ने जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को कई अहम जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को अपने माता-पिता को दोस्त समझ कर हर अच्छी बुरी बातें साझा करने की नसीहत दी, जिससे वह आप सभी को सही दिशा दे सकें। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसओ से बच्चों ने कई सवाल भी किए। इस दौरान एसओ ने वर्तमान की सबसे मुख्य समस्या साइबर क्राइम से बचने के लिए सुझाव देते हुए कहा कि इंटरनेट पर अपनी निजी जानकारियां कत्तई साझा न करें। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ न सिर्फ मित्रवत अंदाज में तमाम जानकारियां साझा कीं, बल्कि सवाल-जवाब शैली में विस्तार से संवाद भी किया। इस दौरान कक्षा 8 की छात्रा शिवानी ने प्रभारी निरीक्षक से संविधान और कानून से संबंधित प्रश्न पूछे तो उन्होंने एक शिक्षक की भांति सवालों के जवाब दिए। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए आगे प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि चाचा, मामा या अन्य संबंधी द्वारा अपराध करने के प्रयासों पर वह चुप न रहें, बल्कि परिजनों व पुलिस को तुरंत सूचना दें। ताकि, अपराध घटित होने से पहले ही नियंत्रण पाया जा सके। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनवारूल हक , राज बहादुर सिंह, वकील सिंह, प्रतिमा, सांत्वना कुमारी नीलम व पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें