फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच शांति से हुई जुमे की नमाज

विज्ञापन
जुमें की नमाज को लेकर नगर के सदर चौक पर मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट त्रिश्रुवन और सीओ सिटी धनंजय मिश्र। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। पुलिस-प्रशासन की सक्रियता की बदौलत शुक्रवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में जुमे की नमाज शांति से निपट गई। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की कड़ी निगरानी रही। भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक अधिकारी इलाके में भ्रमण कर पूरी स्थिति पर नजर बनाए रहे। जुमा की नमाज को ध्यान में रखते हुए नगर के रौजा, चौक, मिर्जाहादीपुरा, संस्कृत पाठशाला सहित मधुबन, मुहम्मदाबादगोहना, घोसी, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद नमाजी अपने घरों की ओर रवाना हो गए। पुलिस प्रशासन के साथ ही गुप्तचर एजेंसियां भी सक्रिय रहकर एक-एक गतिविधि पर नजर रखे हुए थीं। शांतिपूूर्ण व्यवस्था होने के चलते नगर सहित जिले के सभी बाजारों में गहमागहमी रही।

नगर में जुमें की नमाज को लेकर संस्कृत पाठशाला पर तैनात पीएसी के जवान।संवाद- फोटो : MAU

नगर में जुमें की नमाज को लेकर संस्कृत पाठशाला पर तैनात पीएसी के जवान।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें