घोसी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व मंत्री स्व. रामविलास पांडेय की 98 वर्षीय धर्मपत्नी चंद्रावती देवी का रविवार देर रात में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। इनके घोसी नगर के समीप स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने शोक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डाॅ. सुजीत कुमार सिंह, ब्लाॅक प्रमुख रामकृष्ण यादव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम, ओमप्रकाश रंजन, देवेंद्र कुमार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख जयहिंद यादव, पूर्व चेयरमैन वसीम इकबाल उर्फ चुन्नू खान, आफताब अहमद, अंसार आदि रहे।