मऊ। खाद्य विभाग की टीम ने फूड सेफ्टी आन व्हिल्स (मोबाइल टेस्टिंग लैब बैन) से सोमवार को नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क नमूने की जांच की गई। इसमें 65 के मुकाबले 15 नमूने मानक के अनुरुप नहीं मिले। नगर के गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ तिराहा, बस स्टेशन, बाल निकेतन, मीटी, पहसा तथा रतनपुरा बाजार में जागरूकता कैंप लगाकर विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 65 नमूनों की जांच नि:शुल्क की गई। मोबाईल टेस्टिंग लैब द्वारा मौके पर जांचे गए कुल 65 नमूनों में से 15 नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। मोबाईल टेस्टिंग लैब द्वारा विभिन्न स्थानों पर दूध तथा दूध से निर्मित मिठाइयो के 40 नमूनों की जांच मौके पर की गई। जिनमें 14 नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए अन्य मिठाइयों के 108 नमूनों की जांच मौके पर की गई। जिनमें सभी नमूने मानक के अनुरूप पाए गए। अन्य खाद्य पदार्थों के 17 नमूनों की जांच मौके पर की गई। एक नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।
मौके पर उपस्थित समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं तथा आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक भी किया गया। ऐसे खाद्य कारोबारकर्ताओं जिनके प्रतिष्ठान से जाच के लिए गए नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।उन्हें कठोर चेतावनी देते हए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न किए जाने के सख्त निर्देश दिया गया। मोबाइल टेस्टिंग लैब वैन द्वारा खाद्य पदार्थों के विश्लेषण का कार्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदु पांडेय, रामानंद द्वारा किया गया।