मऊ। घोसी लोकसभा के सांसद अतुल राय कोविड मरीजों को सहायता पहुुंचाने के लिए अपना प्रयास तेज कर दिया है।
घोसी लोकसभा सांसद अतुल राय की तरफ से जारी सहायता के क्रम में रविवार को नगर के भीटी में घर घर जाकर पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा टेलीमेडिसिन के तहत 260 मरीजों का ऑक्सीजन, तापमान, ब्लडप्रेसर, पल्स के साथ साथ डॉक्टरों के परामर्श पर नि:शुल्क दवा दी गई। लाभ लेने वाले मरीजो में मोहम्मद अजीम, हेमा, सुभावती देवी, दीपक, कैलाश चौधरी, शिवम राय, सेराज, जयराम, कमलेश बिंद, अनिशा, विनोद आदि मौजूद रहे। छह परिवारों में तो परिवार के सभी सदस्यों को कोविड किट दी गई। घर घर जाकर मरीजों की देखभाल करने तथा दवा वितरण में सभासद राजीव सैनी का भी सहयोग रहा। 28 अप्रैल से अब तक घोसी लोकसभा में 2900 लोग टेलीमेडिसिन सर्विस का नि:शुल्क लाभ उठा चुके है। पैरामेडिकल टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. दिनेश ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जिस हिसाब से बच्चों में भी संक्रमण की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस कारण सांसद के दिशा निर्देशन में टेली मेडिसिन पैनल में पेडीऐट्रिक स्पेशलिस्ट डाक्टर का अलग से समय और फ़ोन नंबर भी जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे घोसी लोकसभा के लोग अपने बच्चों को इस महामारी से बचा सकेंगे। साथ ही हर रविवार को शहर के साथ साथ गांव में भी पैरामेडिकल टीम घर घर जा कर जांच के साथ साथ नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराएगी।