फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को निशुल्क पुस्तकें और यूनिफार्म वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा खुखुंदवा में कंपोजिट प्राइमरी विद्यालय के प्रांगण में बुधवार की दोपहर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी पहुंचे। उन्होंने मिशन पहचान के अंतर्गत बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक और यूनिफार्म का वितरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय कैंपस में पौधरोपण कर लोगो को पर्यावरण के लिए जागरूक किया। मंगलवार की दोपहर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और जिला बेसिक अधिकारी ओ पी त्रिपाठी खुखुंदवा गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय पहुंचे। उन्होंने के प्रांगण में विद्यालय के पांच बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक और यूनिफार्म का वितरण किया। डीएम ने बच्चों को कोरोना महामारी के बचाव संबंधित जानकारी दिया। विद्यालय के प्रांगण में पौध रोपण कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ भी पढ़ाया।.इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी आरपी राम ,बीबी पांडेय,अरविंद पांडेय, आभा त्रिपाठी, शीत कुमार सिंह सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें