घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों की महिलाओं ने एक महिला सहित तीन लोगों के विरूद्ध समूह बनाकर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर तहरीर दी। सौंपी तहरीर के अनुसार सोनमती, सीमा देवी, निशा देवी, मीरा देवी, रिंकू यादव आदि ने बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला नवंबर 2023 को हाजीपुर गांव आई। आरोप लगाया कि सभी को विश्वास में लेकर महिला समूह के नाम पर जुड़ने के लिए दो हजार रुपये एवं बाढ़ के दौरान 7700 रुपये जमा करने की बात कही। जिसके विश्वास पर घोसी, फतहपुर मंडाव एवं दोहरीघाट ब्लॉक से 350 से अधिक महिलाओं को जोड़ दिया। जिनके द्वारा छल कपट से लगभग दस लाख रुपये ले लिए हैं और मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।