कटवास गांव निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को जमीन देने के नाम पर 7.75 लाख रुपये ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित की शिकायत व पुलिस अधीक्षक की शिकायत पर कार्रवाई हुई है। गाजीपुर थाना कोतवाली क्षेत्र के हेमतीपुर गांव निवासी प्रखर यादव द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र के कटवास निवासी अशोक यादव ने जमीन दिलाने के लिए 2019 से 2023 तक कई किश्तों में 9.75 लाख रुपये बैंक खाते में लिए। लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी जमीन नहीं दिया। शिकायत पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद सीओ घोसी ने समझौता कराया था। जिसमें अशोक यादव ने पैसा वापसी की बयानहल्फी दी थी। लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी पैसा वापस नहीं किया। पुन: पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर दो लाख रुपये वापस हुए। अब बाकी पैसा देने से अशोक इन्कार कर रहा है।