फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के यूसुफपुर गांव निवासी एक युवक को डाकघर में नौकरी दिलाने का लालच देकर पटना निवासी एक व्यक्ति ने डेढ़ लाख की ठगी कर ली। युवक को ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने अपने पैसे मांगे। जिस पर व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवक ने थाने में तहरीर दी है। यूसुफपुर गांव निवासी बेरोजगार राकेश कुमार पुत्र दुबई राजभर ने बताया कि 20 अगस्त 2019 को बिहार के पटना में डाकघर में डाक सेवक की जगह निकलने पर उसने आवेदन किया था। दो माह बाद उसे फोन कर एक व्यक्ति ने खुद को डाकघर का बड़ा अधिकारी बताते हुए उसके चयन पर बधाई दी और उसे नौकरी दिलाने के लिए दो लाख 70 हजार रुपये की मांग की। जिस पर उसने किसी तरह से डेढ़ लाख रुपये की व्यवस्था कर जनवरी में उसके बताए गए खाते में राशि जमा करा दिया। कुछ दिन बाद उसे ज्वाइनिंग लेटर भेजा गया। जब वह उसे लेकर पटना पहुंचा तो पता चला कि उसे मिला ज्वाइनिंग लेटर फर्जी है। जब उसने उक्त व्यक्ति को फोन कर इसकी जानकारी देते हुए रुपये मांगे तो शेष राशि देने पर ही उसे सही ज्वाइनिंग लेटर देने की बात कही गई। लेकिन जब युवक ने नौकरी न करने और खाते में भेजी गई राशि वापस करने की बात कही तो उक्त व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवक ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें