फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर की धोखाधड़ी, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के राजगद्दी मैदान के निकट राज स्कूल दक्षिण टोला निवासी और बैंक कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है की जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 4 लाख 95 हजार रुपये लेकर जमीन भी नहीं दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के राजगद्दी मैदान निवासी रवि प्रकाश सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वर्तमान में इंडियन बैंक शाखा नौगढ़ सिद्धार्थनगर में कार्यरत है, ताजोपुर वार्ड के डारेपार निवासी मनोज कुमार पुत्र कामता प्रसाद से जान पहचान थी। मनोज कुमार ने बताया कि बढुआ गोदाम में 960 वर्ग फिट एक जमीन का एग्रीमेंट कराया है, वह जमीन छह लाख रुपये में तय हुई। उसके कहने पर जमीन देखा और पसंद आने पर मनोज कुमार के इंडियन बैंक के खाते में 29 जून 2020 से 16 अगस्त तक कुल 4 लाख 95 हजार रुपये ट्रांसफर किया और कहा कि अब बैनामा करा दीजिए लेकिन बार-बार कहने के बावजूद अभी तक मनोज कुमार ने ना ही जमीन का रजिस्ट्री की और ना एग्रीमेंट का पेपर दिखाया। बार-बार झूठ बोलकर टालमटोल करने लगा जब मुझे उसके धोखे का पता चला तो उससे अपना पैसा वापस मांगने गया जिसपर वह मुझे जानमाल की धमकी देने लगा। मजबूरन मुझे थाने में रिपोर्ट दर्ज करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें