फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र का चौथा दिन: दुर्गा मंदिरों में हुई चतुर्थ कुष्मांडा की आराधना:

विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन नगर के फातिमा तिराहा स्थित मां मनोकामना दुर्गा मंदिर में सजा मां का द? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। देवी दुर्गा की पूजा के पर्व पर चौथे दिन बृहस्पतिवार को दुर्गा मंदिरों में चतुर्थ कुष्मांडा की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में तड़के से ही मां का पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में रामलीला मंचन के चलते देर शाम तक चहल पहल बढ़ गई है। नवरात्र के चौथे दिन बृहस्पतिवार को नगर के शीतला माता मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां दुर्गा के तीसरे स्वरुप तृतीय चंद्रघंटा की आराधना की गई। मंदिरों में मां का विधि विधान से पूजन अर्चन करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। तेज धूप के बाद भी श्रद्धालु पूरे शांत भाव से अपने बारी की प्रतीक्षा करते देखे गए। उत्साहित श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गूंज रहा था। नगर के शीतला माता धाम, निधियांव स्थित अष्टभुजी मंदिर तथा वनदेवी मंदिर तथा मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर पर तड़के से ही ही भक्तों का रेला लगा रहा। लंबी लाइन होने के चलते लोगों को काफी देर तक प्रतीक्षा करना पड़ रहा था। मां की दिव्य अलौकिक प्रतिमा की झलक पाते ही श्रद्धालुओं का सारा कष्ट दूर हो जा रहा था। कोई मन्नत मांगने केे लिए मां का दर्शन करने आया था, तो कोई मनोकामना पूरी होने के बाद मां की विनती करने के लिए आया था। कतार में खड़े श्रद्धालु मां की महिमा का गुणगान करते हुए थक नहीं रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें