घोसी तहसील क्षेत्र के हड़हुआ ग्राम सभा के चक फैजुल्लाहपुर मौजा में राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर एनएच?
- फोटो : MAU
घोसी। कोतवाली के चक फैजुल्लाह पुर हड़हुआ के पास बुधवार को फोरलेन के रुके भाग में कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू किया। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। निर्माणाधीन वाराणसी गोरखपुर फोरलेन के लगभग 500 मीटर लंबे एक लेन के निर्माण को मुआवजा न मिलने के चलते ग्रामीणों ने यहां काम को रोकवा दिया था। किसानों ने मंगलवार को विरोध पद्रर्शन भी किया था। बुधवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम सुरेश कुमार, तहसीलदार उमेश कुमार सिंह एवं कोतवाल नागेश उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यदायी संस्था ने काम शुरू किया। इस दौरान अधिगृहीत भूमि के मुआवजे को लेकर मौके पर पहुंचे किसानों को अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत कराया। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि चकफैजुल्लाह पुर के पास फोरलेन के रुके हुए कार्य शुरू कराया गया। निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी की सीमा में हो रहा है।