फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन का एप्रोच निर्माण कार्य आधा-अधूरा

विज्ञापन
गोरखपुर वाराणसी फोरलेन पर बढुआ गोदाम हाईडील के पास सडक पर उड़ रही धुल से लोग परेशान। - फोटो : MAU
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर बढुआगोदाम के पास सड़क निर्माण का कार्य अभी भी आधा अधूरा है। निर्माण के लिए मिट्टी गिरा कर छोड़ दिए जाने से धूल उड़ रही है जो लोगों के लिए परेशानी बनी है। लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी आला अधिकारी गंभीर नहीं हैं। गोरखपुर वाराणसी फोरलेन पर वाराणसी से मऊ तक वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। जबकि बढुआगोदाम बाजार के बाद अभी भी फोरलेन निर्माण का काम कई जगह अधूरा हैं। बाजार स्थित हाइडिल के पास अभी भी सड़क निर्माण के लिए मिट्टी गिराकर एप्रोच का निर्माण कराया गया हैं। उस रास्ते से भारी वाहनों के जाने से लगातार धूल उड़ रही है। लोकतंत्र रक्षक सेनानी जगरनाथ सिंह, शिवमूरत गुप्ता, रामप्रवेश पांडेय, सोनू सिंह ने बताया कि गोरखपुर वाराणसी हाइवे पर अभी भी बढुआ गोदाम, ताजोपुर में सडक का कार्य अधूरा पड़ा है। मार्ग पर पानी का छिड़काव तक नहीं किया गया है। सीएससी परदहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि सड़कों के किनारे उड़ने वाली धूल सांस के मरीजों और एलर्जिक लोगों को तकलीफ पहुंचा रही है। लोगों को ऐसा स्थानों पर यात्रा करते समय मुंह और नाक ढककर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें