फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों की जांच में चार वर्षीय बालक मिला पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कई दिनों से कोरोना संक्रमित मिलने का क्रम थमा था। जिला पिछले 10 दिनों से कोरोना मुक्त हो गया था। लेकिन शनिवार को आरटीपीसीआर जांच में चार वर्षीय बालक की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में कोरोना एक्टिव मरीज की संख्या एक हो गई है। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित को आईसोलेट करने के साथ सैनिटाइजेशन की कार्रवाई प्रारंभ की गई। जिले में शनिवार को जांच के बाद आई 724 रिपोर्ट में चार वर्षीय बालक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिसका होम आईसोलेशन में इलाज किया जा रहा है। जिले में एक्टिव कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या एक है। अब तक जिले में कुल 8327 लोगों को रिपोर्ट की पाजिटिव रही। जिले में अब तक 80 संक्रमितों की कोरोना के कारण जान जा चुकी है। शनिवार को आरटीपीसीआर जांच के लिए 738 तथा एंटीजन जांच के लिए 598 संदिग्धों का सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित को होम आइसोलेशन में रखने के साथ उसके संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें