फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के हथिनी गांव में रविवार की सुबह युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद पांच आरोपियों में एक को भी पुलिस दूसरे दिन तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। एसपी ने इसके लिए पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नही मिल सका। उधर, गांव पुलिस की छावनी में तब्दील रहा। बताते चले कि बीते रविवार को हथिनी ग्राम पंचायत में पंचायत की तरफ से नाली निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग कर निर्माण कार्य का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान प्रत्याशी राममुनेश 40 ने विरोध किया था। जिसके बाद कार्य बंद हो गया था, जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान दुर्गविजय यादव और उसके साथियों को हुई तो वह अपने लोग के साथ मौके पर पहुंच गया जहां दोनों पक्षों में कहा सुनीके बाद बात इतनी बढ़ गई दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष ने बंदूक से गोली चला दी जिससे राम मुनेश की मौत हो गई। थाना प्रभारी सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल सभी पांच नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें दबिश दे रही है जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इंदारा त्न सोमवार की रात लगभग 8:00 बजे मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही घर पहुंचा तो मौजूद परिजन चीत्कार कर उठे। वह खड़े लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। महिलाएं तो परिजनों को रोता देख फफक पड़ीं। रात्रि में ही शव का गाजीपुर स्थित गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बूढ़े पिता ने अपने बेटे को मुखाग्नि दी तो लोग भावुक हो उठे। उधर, घटना स्थल के पास प्राथमिक विद्यालय हथिनी है। रविवार को हुई राम मुनेश की हत्या के बाद ग्रामीणों इस कदर दहशत में हैं कि बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय हथिनी से केवल 16 बच्चे ही स्कूल आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें