फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिले की चार खिलाड़ियों ने इंटर यूनिवर्सिटी ईस्ट जोन में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अवनीश कुमार ने बताया कि जनपद से चार खिलाड़ियों ने इंटर यूनिवर्सिटी ईस्ट जोन के महिला कबड्डी टीम में भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता यूनिवर्सिटी में हुआ था। राशि श्रीवास्तव, छाया भारती, प्रिया खरवार, पिंकी राजभर इन चार खिलाड़ियों ने इंटर यूनिवर्सिटी ईस्ट जोन में हो रही कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें तीन खिलाड़ी प्रिया खरवार, छाया भारती, पिंकी राजभर ने महाराजा सुहलदेव यूनिवर्सिटी आजमगढ़ से और एक खिलाड़ी राशि श्रीवास्तव ने पूर्वांचल यूनिवर्सिटी जौनपुर से भाग लिया था। जिला कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक राजीव राय ने इन खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आपलोग ऐसे ही खेलते रहे और अपने जनपद, प्रदेश और देश का मान सम्मान बढ़ाते रहें। इसके लिए जिले के किसी भी खिलाड़ी को हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। जिलाध्यक्ष अक्षलेंद्र विक्रम सिंह, चेयरमैन राजा ज्योति आनंद सिंह, जिला कबड्डी सचिव अवनीश कुमार राय, मीडिया प्रभारी रघुपति यादव, राहुल सिंह, जिला कबड्डी कोच जैनुलाब्दीन और समस्त जिला कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियाें ने इन चारों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें