फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पशुओं को नदी पार करा रहे चार लोग नदी की धारा में बहे, डूबने से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चिऊंटीडांड़ के समीप भगवान चक निवासी चार लोग शुक्रवार को पूर्वाह्न लगभग छह बजे छुट्टा पशुओं को सरयू नदी के दूसरे छोर पर छोड़ने जा रहे थे। इसी बीच नदी के तेज बहाव में बहने लगे। दो ने तो तैरकर जान बचा ली। एक युवक को तैराकों ने बचा लिया। जबकि चौथा नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना के सात घंटे बाद भी उसका पता नहीं चला। घटना की सूचना पर गोताखोर को लेकर पुलिस उसकी तलाश करती रही। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छुट्टा पशुओं से किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। समस्या से निजात दिलाने के लिए दोहरीघाट थाना अंतर्गत चिऊटीडांड़ के समीप भगवान चक निवासी रामचंद्र चौहान (45), गोलू, प्रियांशु ,सूबेदार शुक्रवार को सुबह लगभग छह बजे छुट्टा पशुओं को सरयू नदी के पार छोड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

नदी के बीच पहंुचने पर तेज धारा में सभी बहने लगे। प्रियांशु तथा सूबेदार किसी तरह से तैरकर बाहर निकल गए। वहीं नदी में डूब रहे गोलू को किसी तरह से दो तैराकों ने बचा लिया। लेकिन रामचंद्र चौहान नदी की मुख्य धारा में बह गया। घटना के सात घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहंुची। गोताखोर को बुलाकर रामचंद्र चौहान को तलाशने के लिए कोशिश की। हादसे के बाद नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट गई। काफी देर तक लोग तलाश के दौरान किनारे पर जमे रहे। पुलिस ने कहा कि कुछ मुख्य बिंदुओं को चिह्नित कर गोताखोर को लेकर तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें