फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो बाइक से आए चार बदमाश, दवा व्यापारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। देवकली विशुनपुर गांव में शुक्रवार सुबह घर के बाहर मवेशियों को चारा डाल रहे दवा व्यापारी से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने मारपीट की। बदमाशों के हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों को आते देखकर बदमाश भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। उधर पुलिस तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर रही है। तहरीर के मुताबिक कोपागंज के देवकली विशुनपुर गांव निवासी मनोज कुमार राय पुत्र ने बताया कि वह कोपागंज कस्बे में मेडिकल की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह आठ बजे वह घर से महज 50 मीटर दूरी स्थित हाते में पालतू मवेशियों को चारा खिला रहे थे। तभी दो बाइक उसके हाते के करीब आ रुकी, जहां बाइक से चार लोग सीधे हाते में पहुंचे और इसके पहले वह कुछ समझ पाते अपने साथ लाए लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। अचानक हमले से वह संभल नहीं सके, सिर पर डंडे के हमले से वह बेसुध होकर नीचे गिर पड़े। उधर घायल व्यापारी की आवाज सुनकर आस-पास के लोग उधर दौड़े, तो बदमाश बाइक से फरार हो गए। वहीं दिनदहाड़े इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने घायल व्यापारी को कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालात को देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इस घटना के संबंध में कोपागंज एसओ शैलेश सिंह का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में है, तहरीर मिल चुकी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें