फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: केंद्र बनाने से पहले चार सदस्यीय टीम करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के लिए बोर्ड ने आनलाइन प्रक्रिया से केंद्र निर्धारण की नीति तय कर दी है। माध्यामिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड माध्यमिक विद्यालयों के समस्त आंकड़ों को जिलाधिकारी की निगरानी में तहसीलवार चार सदस्यीय टीम भौतिक सत्यापन करेगी। भौतिक सत्यापन के बाद ही कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। बोर्ड ने एक सप्ताह के अंदर सत्यापन रिपोर्ट मांगी है।यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा फरवरी 2024 में प्रस्तावित है। लेकिन बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की कवायद तेज हो गई है। आंकड़ों के अनुसार जिले में 16 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त सहित 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। यूूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में हाईस्कूल में 43234, इंटरमीडिएट में 43234 सहित 81706 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2024 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर अभी जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों की ओर से माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भौतिक संसाधनों का विवरण अपलोड कराया गया है। इसी आंकड़ों का सत्यापन कराने के लिए जिलाधिकारी की निगरानी में तहसीलवार चार सदस्यीय टीम टीम गठित की गई है।
टीम में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, अवर अभियंता तथा एक राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य शामिल होंगे। अधिकारियों की मानें तो 18 सितंबर से सत्यापन कार्य शुरू हो जाएगा।सत्यापन के बाद माध्यमिक विद्यालयों की आधारभूत सूचनाओं को जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड कर अपडेट कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि चार सदस्यीय टीम बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड माध्यमिक विद्यालयों के भौतिक संसाधनों के आंकड़ों का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें