चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर साइकिल और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में भर्ती कराया। गालिबपुर गांव निवासी विवेक राम अपने दोस्त आकाश राम और एक दोस्त के साथ चिरैयोकाट बाजार गया था। घर लौटते समय अभी नरसिंहपुर मोड़ के पास पहुंचा था कि सड़क पार कर रहे साइकिल में टक्कर हो गई।संवाद