फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुर ब्लाक क्षेत्र से हुए चार माननीय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद का रानीपुर ब्लाक बड़ा सौभाग्यशाली है। इस ब्लाक से जिले के चार माननीय हैं। एक विधान सभा में तथा तीन विधान परिषद में हैं। इनमें से एक एके शर्मा केबिनेट मंत्री भी इसी ब्लाक से हैं। विधायक राजेंद्र कुमार तथा दो एमएलसी यशवंत सिंह और उनके बेटे नवनिर्वाचित विकांत सिंह रिशू हैं। ये पिता पुत्र उच्च सदन में एक साथ बैठेंगे और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को सदन में उठाएंगे और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराएंगे। एक ही ब्लाक के चार माननीयों के होने से लोगों को यह उम्मीद बढ़ी है कि जनपद और क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान होगा। इसके साथ ही क्षेत्र सहित पूरे जनपद का तेजी से विकास होगा। प्रधानमंत्री मोदी के करीबियों में शुमार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष,कैबिनेट मंत्री आईएएस एके शर्मा रानीपुर ब्लाक के काझा गांव के मूल निवासी हैं। नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र कुमार भी इसी मूल निवासी नौसेमर के हैं, वर्तमान में इसी ब्लाक के कमालपुर कोलौरा में रहते हैं। एमएलसी यशवंत सिंह इसी ब्लाक के अल्देमऊ के निवासी हैं। जनपद के घोसी विधायक दारा सिंह चौहान और मधुबन के विधायक मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी हैं। इस प्रकार देखा जाए तो विधायकों में केवल राजेंद्र कुमार को छोड़कर शेष तीनों विधायक दारा सिंह चौहान, मधुबन विधायक राम विलास चौहान और सदर विधायक अब्बास अंसारी जनपद के बाहर के मूल निवासी हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रानीपुर ब्लाक से संबंधित तीन माननीय जिनमें एक कैबिनेट मंत्री भी हैं। इसलिए अब जनपद का तेजी से विकास होगा। जनपद में अधूरे पड़े कार्य, जनपद की जर्जर सड़कों का काया कल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें