फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भाजपा प्रत्याशी सहित चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विधानसभा घोसी उपचुनाव को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सहित चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वहीं, नामांकन के सातवें दिन सात नामांकन पत्रों की हुई बिक्री हुई। रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र घोसी सुरेश कुमार ने बताया कि सातवें दिन सात नामांकन पत्र बिके। चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी से दारा सिंह चौहान ने (तीन सेट में) पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा राजकुमार चौहान आम जनता पार्टी से, मुन्नी लाल चौहान जनता क्रांति पार्टी एवं सुनील चौहान ने जन राज्य पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया। दस अगस्त से प्रारंभ नामांकन प्रक्रिया में अबतक चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें