फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार की ईनामी गैंगेस्टर सहित चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कोपागंज थाने की पुलिस ने 25 हजार के ईनामी अपराधी को कोपाकोहना से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अपराधी बट्टू राजभर कोपा कोहना का निवासी है। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध 3(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत वर्ष 2019 में मुकदमा दर्ज था। तभी से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। उधर दक्षिणटोला पुलिस ने रामपुर चकिया से एसी/एसटी एक्ट में वांछित वाराणसी जिले के सुंदरपुर थाने के चिरईपुर निवासी आरोपी आयुष उर्फ शिवशंकर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दोहरीघाट पुलिस ने कस्बा दोहरीघाट से एक मुकदमे में वांछित आरोपी गोरखपुर जिले के बड़हलगंज कोतवाली के उसी कसबे के निवासी अचल राजभर को गिरफतार कर लिया। उधर मधुबन थाने की पुलिस ने कसबा मधुबन से वांछित कटघरा निवासी आरोपी बलवन्त मल्ल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें