घोसी लोकसभा सीट से बसपा सांसद रहे बालकृष्ण चौहान (78) का रविवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी पुष्टि उनके नाती विक्रम ने की। विक्रम ने बताया कि सोमवार को उनका अंतिम संस्कार मुहम्मदाबाद गोहना में किया जाएगा। उधरए निधन की खबर सुनकर घोसी लोकसभा क्षेत्र और परिजनों के साथ-साथ शुभचिंतकों में मायूसी छा गई। परिजन उनका शव लेकर दिल्ली से रवाना हो चुके हैं।