मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 अक्तूबर को जनपद के हलधरपुर स्थित ढोलबन गहनी मोड़ कर सुभासपा के 19वें स्थापना दिवस में शामिल होने आ रहे हैं। इस अवसर पर वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिलाधिकारी ने सोमवार को उनके कार्यक्रम की घोषणा कर दी। सपा मुखिया अखिलेश यादव 27 अक्तूबर को पूर्वांह्न 11.30 बजे निजी हेलीकाप्टर द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट से मऊ के लिए प्रस्थान करेंगें। वह दोपहर 12.10 बजे हलधरपुर स्थित गहनी मोड़ हेलीपैड पहुंचेंगे। वह दोपहर 12.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह अपराह्न 02.20 बजे निजी हेलीकाप्टर से आजमगढ़ पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान करेंगे।