फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क पार कर रहे पूर्व बैंककर्मी को अज्ञात वाहन ने राैंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हलीमाबाद गांव के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात चार पहिया वाहन ने मोपेड सवार पूर्व बैंककर्मी को राैंद दिया। आरोपी वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आस पास के लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस वृद्ध को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक अस्पताल लेे जा रही थी। रास्ते में ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार ओरिएंटल बैंक से कैशियर पद से सेवानिवृत्त मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हालिमाबाद गांव निवासी रामनयन दुबे 68 मंगलवार की सुबह मोपेड से दूध लेने के लिए गांव के चट्टी जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय विपरित दिशा से आ रही बेकाबू कार ने पूर्व कैशियर को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पूर्व बैंक की चार बेटियां, दो बेटे और पत्नी रो रोकर बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें