कोपागंज। पासी-पासवान सम्मान यात्रा के तहत सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान सोमवार को कोपागंज के कोपा कोहना स्थित गांधी पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना पार्टी की प्राथमिकता है। आगामी पांच नवंबर को वाराणसी में होने वाले कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया। इसके लिए प्रदेश में युवा आयोग का गठन कराना उनका पहला लक्ष्य है