फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बार के महामंत्री पर जालसाजी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री पर सरायलखंसी थाने में आपराधिक मामलों को छुपाकर जिलाधिकारी के समक्ष झूठा शपथपत्र देकर असलहे का लाइसेंस बनवाने के मामले मे मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने एक अधिवक्ता की तहरीर पर जांच के शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की। दीवानी कचहरी के अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह ने डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरदसपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंह जो वर्तमान में सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री हैं। उन्होंने अपने आपराधिक मुकदमों को छुपाकर जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर शस्त्र लाइसेंस बनवाया है। अजय पर शहर कोतवाली में छह, सरायलखंसी थाने में दो के अलावा कई अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज है। इन सभी मामलों को छुपाकर अजय ने सरायलखंसी थाने से असलहा आवेदन पत्र में रिपोर्ट लगवा ली। जिसके आधार पर अजय कुमार सिंह को रिवाल्वर का लाइसेंस जारी हुआ था। पुलिस अधीक्षक ने विनोद कुमार सिंह के प्रार्थना पत्र की जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपा। जांच में क्षेत्राधिकारी ने शिकायत में उल्लेखित सभी आरोपों को सही पाया। जिसके आधार पर अजय कुमार सिंह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें